हालात

फिरोजाबाद में प्रियंका गांधी ने जानी महिलाओं की समस्या, बोलीं- सरकार बनी तो देंगे आठ लाख रोजगार

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महिलाओं का शोषण हो रहा है। एक गैस सिलिंडर में सरकार अपनी जिम्मेदारी खत्म कर रही है। चुनाव में कभी भी महिला सशक्तीकरण की बात नहीं होती है। लड़की हूं-लड़ सकती हूं का नारा महिलाओं के लिए है। महिलाओं को अपनी शक्ति की पहचान करनी होगी

फोटोः @INCUttarPradesh
फोटोः @INCUttarPradesh 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को फीरोजाबाद के सिरसागंज में एक सभा में नारा लगवाकर महिला संवाद की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने पर 20 लाख रोजगार दिए जाएंगे, जिनमें से 8 लाख महिलाओं को देंगे। प्रियंका गांधी को सुनने आईं महिलाओं ने उन्हें अपनी परेशानी बताई। एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षा मित्र सहित स्कूल की छात्राओं से प्रियंका ने संवाद किया।

Published: undefined

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि महिलाओं का शोषण हो रहा है। एक गैस सिलिंडर में सरकार अपनी जिम्मेदारी खत्म कर रही है। चुनाव में कभी भी महिला सशक्तीकरण की बात नहीं होती है। लड़की हूं-लड़ सकती हूं का नारा महिलाओं के लिए है। महिलाओं को अपनी शक्ति की पहचान करनी होगी।

Published: undefined

उन्होंने एक लड़की संध्या का जिक्र करते हुए कहा कि वो उन्हें मिली थी, उसने बताया कि उसे शिक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ा। पांच साल सत्ता में रहने के बाद भी आंगनबाड़ी, शिक्षामित्र और एएनएम का वेतन नहीं बढ़ाया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका ने महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देने। गांव में महिलाओं के लिए रोजगार देने और महिलाओं को सम्मान देने की बात कही।

Published: undefined

महिलाओं की भीड़ से आई श्वेता ने पूछा आपके वादे की गारंटी क्या है। इस पर प्रियंका बोलीं इसीलिए मैं चाहती हूं कि महिलाएं समझें कि किस तरह की राजनीति हो रही है। इसे बदलें। हम अपनी घोषणाएं पूरी करने का वचन दे रहे हैं। हम गारंटी कार्ड घर घर भेज रहे हैं। नेहा ने कहा कि प्रियंका जी ने महिलाओं के लिए नारा दिया है। समस्याएं तो तब खत्म हो जाएंगी जब आप सत्ता में आएंगी।

Published: undefined

फिरोजाबाद में चूड़ियां बनाने का काम करने वालीं शाइन ने पूछा कि ऐसा कुछ करें कि गांव गांव महिलाओं को रोजगार मिले और बराबरी का हक मिले। प्रियंका बोलीं ये मेहरबानी नहीं आपका हक है। हम भर्तियां कैसे करेंगे। रोजगार कैसे देंगे इस पर प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्दी ही जारी होगा। यूपी में बड़ी संख्या में नौकरियां खाली हैं। जो परीक्षाएं रद्द हो गई हैं। उन पर प्लान बनाएंगे।

Published: undefined

अधिवक्ता रीना कुशवाहा ने पूछा कि अधिवक्ताओं के लिए किसी सरकार ने नहीं सोचा। कभी भी हत्याएं हो जाती हैं। न पेंशन है और न सुरक्षा। इसके लिए कुछ करें। प्रियंका ने धन्यवाद दिया। नीतू ने सवाल किया कि महिला आरक्षण बिल अब तक संसद से पास नहीं हुआ है। प्रियंका बोलीं हम ये बिल लेकर आए थे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: कांग्रेस ने ओडिशा की 2 लोकसभा और विधानसभा की 8 सीट के लिए उम्मीदवार का ऐलान किया, देखें पूरी लिस्ट

  • ,
  • तारक मेहता... में सोढ़ी बन चुके गुरुचरण सिंह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, साथी कलाकारों ने ठीक होने की जताई उम्मीद

  • ,
  • BSP नेता आकाश आनंद ने आतंकवादियों से की BJP सरकार की तुलना, आचार संहिता समेत कई धाराओं में केस दर्ज

  • ,
  • बरनाला में किसानों और बेरोजगारों का जोरदार प्रदर्शन, वादे पूरे नहीं होने पर पूरे पंजाब में AAP के विरोध का ऐलान

  • ,
  • ओडिशा में BJP-BJD पर बरसे राहुल गांधी, बोले- मोदी-पटनायक में मिलीभगत, दोनों कुछ कॉर्पोरेट्स को पहुंचा रहे लाभ