हालात

प्रियंका का योगी पर हमला, बोलीं-अव्यवस्थाओं से जा रही लोगों की जान, अपनी झूठी पीठ थपथपाने में लगी सरकार

प्रियंका गांधी ने कहा है कि यूपी में कोरोना के मामले भयावह रूप ले चुके हैं। लखनऊ के अस्पतालों के सारे बेड व आईसीयू फुल हैं। अव्यवस्थाओं से लोगों की जानें जा रही हैं। सरकार इन समस्याओं को हल करने की बजाय अपनी झूठी पीठ थपथपाने में लगी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत में कोरोना की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। पिछले दो दिनों से देश में 90 हजार से ज्यादा मरीज इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। सरकार भी इसके संक्रमण को फैलने से रोकने में नाकाम साबित हो रही है। ऐसा ही हाल बीजेपी शासित राज्य उत्तर प्रदेश का है। जहां अब तक कोरोना के 2,66,283 केस आ गए हैं, लेकिन योगी सरकार इसे फैलने से रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

इसे भी पढ़ें- यूपी में 24 घंटे में अपराध का ‘बवंडर’, पत्रकार और फाइनेंसर की हत्या, इटावा में मिले 2 शव, प्रियंका ने उठाए सवाल

जिसका नतीजा ये है कि अब उत्तर प्रदेश 5वें नबंर पर आ गया है। राज्य में अस्पताल के बुरे हाल हैं, बेड और आईसीयू फुल होने के कारण मरीजों का इलाज हो पा रहा है। इस लेकर सोमवार को एक बार फिर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी के सीएम का कोरोना पर बयान को हास्यास्पद बताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा "यूपी सीएम का कोरोना पर बयान हास्यास्पद है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि यूपी में कोरोना के मामले भयावह रूप ले चुके हैं। लखनऊ के अस्पतालों के सारे बेड व आईसीयू फुल हैं। अव्यवस्थाओं से लोगों की जानें जा रही हैं। सरकार इन समस्याओं को हल करने की बजाय अपनी झूठी पीठ थपथपाने में लगी है।

आपको बता दें, प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर भी शेयर की है। जिसमें कहा गया है कि कोरोना को लेकर राज्य में सबसे ज्यादा बुरा हाल राजधानी लखनऊ का है। लखनऊ में कोरोना वायरस ने अब तक की सबसे लंबी छलांग लगाई है। शनिवार को शहर में पहली बार एक दिन में 1000 से ज्यादा मरीज मिले। इसके साथ ही लखनऊ पहला ऐसा जिला बन गया है जहां एक साथ कोरोना के इतने केस सामने आए हों।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'राहुल गांधी डरने वाले नहीं', कुमारी सैलजा बोलीं- BJP-RSS की जातिवादी मानसिकता के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेगी कांग्रेस

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के दो शूटर्स का एनकाउंटर, ईरान ने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया

  • ,
  • अंकित बालियान हत्याकांड में एक्शन, शामली में पुलिस ने दो आरोपी को किया ढेर, दो पुलिसकर्मी भी हुए घायल

  • ,
  • कालका-शिमला रेल मार्ग पर भारी भूस्खलन: फंसी ट्रेन से 391 यात्रियों और 40 रेल कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: नेपाल की त्रिशूली नदी का जलस्तर बढ़ने से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा, गंडक किनारे हाई अलर्ट