
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी पार्टी कार्यकर्ता को परिवार को आर्थिक मदद भेजी है जिसकी पार्टी कार्यक्रम में जाते समय सड़क दुर्घटना में मजान चली गई थी। उत्तर प्रदेश के एक कांग्रेस पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह गाजीपुर जिले के थे। पिछले दिनों इलाके में हुई पार्टी की न्याय पंचायत में हिस्सा लेने जाते वक्त उनकी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।
इस बारे में सूचना मिलने पर प्रियंका गांधी ने पीड़ित परिवार से बात की थी और जब उन्हें कार्यकर्ता के परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत परिवार की आर्थिक मदद करने के निर्देश दिए। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने पार्टी के सचिव बाजीराव खाडे को परिवार की मदद करने और 2 लाख रुपए पार्टी फंड से देने का निर्देश दिया। रविवार को बाजीराव ने कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह के परिवार से मुलाकात की और उन्होंने आर्थिक राहत सौंपी।
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में बीते करीब 45 दिनों से संगठन सृजन अभियान का दूसरा चरण चला रही है। इस अभियान का मकसद न्याय पंचायतों का गठन करना और न्याय पंचायतों के लिए अध्यक्ष का चुनाव है। अभी तक उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 5,800 न्याय पंचायत बैठकें कर चुकी है और उसका लक्ष्य 8,100 ऐसी बैठकें करने का है। इस अभियान के लिए बीते एक महीने से जिला पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया गया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined