हालात

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का प्रियंका गांधी ने किया समर्थन, कहा- आरोपों की जांच कर हो उचित कार्रवाई

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के जंतर मंतर पर नामी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के खिलाफ मोर्चा खोल हुआ है। खिलाड़ी अपनी मांगों को लेकर दूसरे दिन भी धरने पर बैठे हैं। इन पहलवानों के समर्थन में अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आई हैं। प्रियंका गांधी ने कहा है कि इनकी बात को सुना जाना चाहिए और आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए।

आपको बता दें, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत कई अन्य पहलवानों ने WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला है। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने बृजभूषण सिंह पर महिला खिलाड़ियों का यौन शोषण का आरोप लगाया है। साथी ही उन्हें अध्यक्ष पद से बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें, सभी पहलवान घरनास्थल पर मौन धरने पर बैठे हैं। जंतर मंतर पर इस प्रदर्शन में कई नामी पहलवान पहुंचे हैं। इनमें साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया, रवि दहिया, विनेश फोगट, अंशु मलिक, सरिता मोरे, दीपक पुनिया, अमित धनकट, संगीता फोगट, सोनम मलिक और परमजीत जैसे नाम शामिल हैं।

विनेश फोगाट ने लगाए गंभीर आरोप

आपको बता दें, बुधवार को पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन में शामिल स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का बुधवार को आरोप लगाया। फोगाट ने यह भी आरोप लगाया कि वह बृज भूषण द्वारा मानसिक उत्पीड़न से पीड़ित थीं, फोगाट ने साथ ही कहा कि उन्होंने आत्महत्या पर विचार किया था।

विनेश ने अपने बयान में कहा, ''कोच महिलाओं को प्रताड़ित कर रहे हैं और फेडरेशन के चहेते कुछ कोच महिला कोचों के साथ भी बदसलूकी करते हैं। वे लड़कियों का यौन उत्पीड़न करते हैं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।'' विनेश फोगाट ने कहा है कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने कई लड़कियों का यौन शोषण किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि पुरुष कोच भी लड़कियों और महिला कोच का यौन शोषण करते हैं। विनेश फोगाट ने कहा "टोक्यो ओलंपिक में हार के बाद डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने मुझे 'खोटा सिक्का' कहा। डब्ल्यूएफआई ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मैं हर दिन अपने जीवन को समाप्त करने के बारे में सोचती थी। अगर किसी पहलवान को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष की होगी।"

कौन हैं बृजभूषण?

बृजभूषण उत्तरप्रदेश के बड़े नेताओं में से एक हैं। वह लगातार छह बार से सांसद हैं। वह फिलहाल गोंडा जिले की कैसगंज सीट से बीजेपी सांसद हैं। बृजभूषण शरण सिंह करीब एक दशक से डब्ल्यूएफआई के प्रभारी हैं। 66 वर्षीय अध्यक्ष को तीन साल के कार्यकाल के लिए 2019 में तीसरी बार डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया था।

भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "मेरे खिलाफ पहलवानों के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं, यौन उत्पीड़न का एक भी मामला साबित होने पर मैं फांसी पर चढ़ने को तैयार हूं... मैं डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ूंगा लेकिन मैं सीबीआई या पुलिस की जांच के लिए तैयार हूं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'दोबारा हो परीक्षा, निष्पक्ष जांच की भी मांग', JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

  • ,
  • बटाला ग्रेनेड हमले में शामिल तीसरा आरोपी गिरफ्तार, पंजाब के पुलिस ठिकानों को बनाना चाहता था निशाना

  • ,
  • JPSC-JSSC विवाद: सरकार और छात्रों के बीच हुई बैठक, मंत्रियों ने धरना खत्म करने की अपील की, छात्र बोले- मांगे पूरी करो

  • ,
  • ''आस्था के साथ धोखे’ के आरोपों पर जवाब दें पीएम', जयराम रमेश ने छात्रों पर बल प्रयोग को लेकर गृह मंत्री से भी मांगा जवाब

  • ,
  • महिला आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का रीजीजू को करारा जवाब, बोले- 2023 का कानून लागू कीजिए, बिना किसी शर्त के