हालात

प्रियंका गांधी कल फिरोजाबाद में करेंगी विशाल रैली, सपा के गढ़ में गूंजेगा 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा

प्रियंका गांधी यूपी चुनाव में महिला शक्ति पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। इससे पहले वह चुकी हैं कि कांग्रेस जाति और धर्म की राजनीति में विश्वास नहीं करती और उसने अपने अभियान में निष्पक्ष जेंडर पर ध्यान रखा है और महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट का वादा किया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक रैली को संबोधित करने वाली हैं। इस क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की मजबूत पकड़ है। इस तरह मोदी और योगी के गढ़ वाराणसी और गोरखपुर में अपनी सफल रैलियों के बाद प्रियंका गांधी कल अखिलेश यादव के गढ़ में रैली करने की तैयारी कर रही हैं। कांग्रेस महासचिव यहां 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मुहिम को संबोधित करेंगी।

Published: undefined

'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' मुहिम के तहत कांग्रेस मेरठ और झांसी में मैराथन का आयोजन कर चुकी है और मंगलवार को पार्टी की ओर से लखनऊ में 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' की थीम पर आयोजित 'महिला मैराथन' में हजारों लड़कियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने डांस किया और 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' गीत की थाप पर दौड़ लगाई। इस दौरान उनके अभिभावकों ने ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ाया।

Published: undefined

इससे पहले, प्रियंका गांधी ने मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर 'दीवार' के हवाले से कहा था, 'मेरे पास बहनें हैं, जो राजनीति में बदलाव लाएंगी।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म की राजनीति में विश्वास नहीं करती है और उसने अपने अभियान में निष्पक्ष जेंडर पर ध्यान रखा है और महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत टिकट का वादा किया है। प्रियंका गांधी यूपी चुनाव में महिला शक्ति पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined