हालात

प्रियंका गांधी का बीजेपी सरकार पर हमला, कहा- इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया है

प्रियंका गांधी ने कहा कि खाद न मिलने के चलते बुंदेलखंड के 2 किसानों की मौत हो चुकी है। लेकिन किसान विरोधी बीजेपी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा है। इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने गोरखपुर में एक बड़ी जनसभा करने से पहले किसानों के मसले पर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने गुरुवार को कहा, किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो फसल का दाम नहीं। किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं। खाद न मिलने के चलते बुंदेलखंड के 2 किसानों की मौत हो चुकी है। लेकिन किसान विरोधी बीजेपी सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा है। इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया है।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के गढ़ में 31 अक्टूबर को गोरखपुर में एक रैली करने वाली हैं। कांग्रेस की इस रैली में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 28 Oct 2021, 3:16 PM IST