हालात

'यूपी कांग्रेस के साथियों को मेरा सलाम, आप झुके नहीं, रुके नहीं...', चुनाव के नतीजों पर प्रियंका गांधी का भावुक संदेश

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन को शानदार कामयाबी मिली है। उसे 43 सीटें मिली हैं। वहीं, बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। वो 33 सीटों पर ही सिमट गई। नतीजों के बाद कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम एक भावुक संदेश लिखा है।

प्रियंका गांधी ने अपने एक्स हैंडर पर लिखा, यूपी कांग्रेस के मेरे सभी साथियों को मेरा सलाम। मैंने आपको धूप और धूल में कड़ी मेहनत करते हुए देखा, आप झुके नहीं, आप रुके नहीं, कठिन से कठिन दौर में आपने लड़ने की हिम्मत दिखाई। आपको प्रताड़ित किया गया, आप पर फर्जी मुकदमे लगाए गए, जेल में डाला गया, बार-बार नजरबंद किया गया मगर आप डरे नहीं। कई नेता डर के चले गये, आप टिके रहे।

कांग्रेस महासिचव ने कहा कि मुझे गर्व है आप पर और यूपी की जागरूक जनता पर, जिसने इस देश की गहराई और सच्चाई को समझा और हमारे संविधान को बचाने का ठोस संदेश पूरे भारत को दिया।

उन्होंने आगे लिखा, आपने आज की राजनीति में एक पुराना आदर्श फिर से स्थापित किया है- कि जनता के मुद्दे सर्वोपरि हैं, इनको नकारने की कीमत भारी होती है। चुनाव जनता का है, जनता ही लड़ती है, जनता ही जीतती है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, कहा- बीजेपी समर्थकों के दिल-दिमाग से भी उतर रही है पार्टी

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: पश्चिम एशिया संकट का असर, लगातार पांचवें दिन लुढ़का बाजार, रुपया संभला, सोना-चांदी भी टूटे

  • ,
  • हिमाचल प्रदेशः लाहौल चट्टान गिरने से मलबे में दबी टैक्सी, 13 लोगों की दर्दनाक मौत, दो की जान बाल-बाल बची

  • ,
  • सोनम वांगचुक ने अब तक क्यों सार्वजनिक नहीं किया सरकार से मिला लिखित आश्वासन, अब क्या होगी भूमिका यह भी तो बताएं!

  • ,
  • खेल: जुर्गेन क्लॉप जर्मनी फुटबॉल टीम के कोच बने और जिम्बाब्वे से श्रृंखला जीतने के लिए मैदान पर उतरेगी भारतीय टीम