
मणिपुर मामले को लेकर सड़क से संसद तक बवाल मचा हुआ है। विपक्षी गठबंधन 'INDIA' मणिपुर के मुद्दे पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान और विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है। इसी को लेकर 'INDIA' गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन स्थित गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
मणिपुर पर सदन में चर्चा और प्रधानमंत्री से विस्तृत बयान की मांग को लेकर आज INDIA गठबंधन ने संसद के सामने प्रदर्शन किया। मोदी सरकार मणिपुर पर चर्चा नहीं करना चाहती।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए