
इमरान खान पर हमले के बाद उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीके इंसाफ - पीटीआई में जबरदस्त गुस्सा है। पीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीरीन मजारी ने हमले के लिए पाकिस्तान के गृहमंत्री राना सनाउल्लाह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि सना उल्लाह ने इमरान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।
मजारी ने ट्वीट में कहा, "राना सना ने इमरान खान को कत्ल की धमकी दी थी और आज हमने ऐसी कोशिश देख भी ली। उन्होंने फौरन कत्ल की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया जाना चाहिए, क्योंकि सार्वजनिक तौर पर दी गई उनकी गुनाह के लिए काफी है।"
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए