हालात

जनता को मिली थोड़ी राहत! कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कटौती, 198 रुपये हुआ सस्ता, जानें नए रेट

1 जुलाई से दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई है। 19 किलो के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत अब 2,021 रुपए होगी। पहले यह 2,219 रुपए थी।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 198 रुपए की कटौती की है। बता दें कि ये कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई है, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

198 रुपए की कटौती के बाद अब राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2021 रुपये हो गई है, जो पहले 2219 रुपये में म‍िल रहा था। इसी तरह कोलकाता में 2322 रुपये के मुकाबले अब यह स‍िलेंडर 2140 रुपये में म‍िलेगा। वहीं, मुंबई में 2171.50 से घटकर कीमत 1981 रुपये और चेन्‍नई में 2373 से कम होकर कीमत 2186 रुपये पर पहुंच गई है।

इससे पहले पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हुआ था। वहीं मई महीने में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम दो बार बढ़ाए गए थे। सबसे पहले 07 मई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ाए गए थे. इसके बाद 19 मई को भी इनके दाम में बढ़ोतरी की गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए