
पुलावामा आतंकी हमले पर बयानबाजी को लेकर सोनी टीवी ने कॉमेडी कार्यक्रम ‘द कपिल शर्मा’ शो से नवजोत सिंह सिद्धू को बाहर का हटा दिया है। उनकी जगह पर अर्चना पूरन सिंह दिखेंगी। नवजोत सिंह सिद्धू इस शो में गेस्ट की भूमिका दिखते थे।
Published: undefined
इस खबर को लेकर अर्चना सिंह ने कहा कि उन्होंने शो के दो एपिसोड शूट किए हैं। लेकिन अभी वो टेंपररी ही इस शो का हिस्सा बनेंगी। ये एपिसोड 9 और 13 फरवरी को शूट किए गए थे। लेकिन अभी वो शो में सिद्धू की जगह लेगीं या नहीं ये कंफर्म नहीं हुआ है।
Published: undefined
अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा, “हेलो दोस्तों, वैनिटी वैन में इंतजार कर रही हूं। कई सालों के बाद एक बार फिर मैं कपिल के साथ उनके शो में शूटिंग कर रही हूं और उसी टीम के साथ फिर से वापसी करके अच्छा लग रहा है। यहां कृष्णा अभिषेक, कपिल, भारती, कीकू जैसे कलाकारों रके साथ काम करने में मजा रहा है। तो ये एपिसोड देखना मत भूलिएगा। हालांकि पता नहीं कि यह कब ऑन एयर होगा, लेकिन मुझे वापस आकर बेहद अच्छा लग रहा है।”
Published: undefined
गौरतलब है कि पुलवामा हमले पर सिद्धू ने अपनी राय दी थी, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। लोगों ने उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ से बाहर निकालने की मांग की थी। सिद्धू के खिलाफ दर्शकों की इस भावना को चैनल ने गंभीरता से लिया है और फिलहाल उन्होंने निर्णय लिया है कि वह नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं बने रहने देंगे और उनकी कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर दिया है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined