हालात

पुणे पुलिस ने कोर्ट को बताया, पीएम मोदी को राजीव गांधी की तरह मारने की माओवादियों की थी साजिश

पुणे पुलिस के मुताबिक, भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार पांच आरोपियों में से एक रोना विल्सन के दिल्ली स्थित घर से एक चौंकाने वाला पत्र मिला है, जिसमें पीएम मोदी को मारने की साजिश की बात की गई है। 

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  पीएम मोदी 

भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे पुलिस के द्वारा माओवादियों से संबंध रखने वाले पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब एक चौंकाने वाली बात सामने आ रही है। पुणे पुलिस ने सत्र अदालत को बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच व्यक्तियों में से एक के घर में कथित रूप से संदेहास्पद पत्र मिला था, जिसमें ऐसा कहा गया है कि माओवादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उसी तरह हत्या करना चाहते थे, जैसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का कर दी गई थी।

Published: undefined

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि दिल्ली में रोना विल्सन के घर से मिले पत्र में एम-4 राइफल और गोलियां खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपए की जरूरत की बात लिखी गई है। साथ ही उसमें राजीव गांधी हत्याकांड का भी जिक्र किया गया है।

पुलिस को मिले पत्र में लिखा गया है, “ प्रिय कॉमरेड प्रकाश लाल सलाम, मोदी के नेतृत्व में हिंदू फासिस्ट का फैलाव काफी तेजी से हो रहा है और इसको दबाने के लिए मोदी को रोकना जरूरी है। बिहार, पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों में हार के बावजूद मोदी ने देश के 15 राज्यों में बीजेपी ने सत्ता हासिल कर ली है। अगर ये इसी रफ्तार से जारी रहा तो पार्टी के लिए काफी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसान और सीनियर कॉमरेड्स ने मोदी सरकार को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाने की सोची है। हम एक और राजीव गांधी कांड के बारे में सोच रहे हैं। ये एक आत्मघाती कदम होगा और काफी संभावना है कि हम असफल हो जाएं लेकिन पार्टी को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। पीएम मोदी के रोड शो को उनको टारगेट करना एक अच्छी रणनीति हो सकती है।”

Published: undefined

इस मामले पर सीपीआईएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा है कि अगर इस तरह का कोई पत्र या मामला सामने आया है तो इसकी जांच होनी चाहिए।

Published: undefined

6 जून को पुलिस ने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में रोना जैकब विल्सन, सुधीर ढावले, सुरेंद्र गाडलिंग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। विल्सन को दिल्ली, ढावले को मुंबई, गाडलिंग, शोमा सेन और महेश राउत को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, कहा- प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य होने पर आश्चर्य है : दिग्विजय सिंह

  • ,
  • खेल: जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस कर रहे किशन और अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है IPL

  • ,
  • वैश्विक भुखमरी पर UN का अलर्ट: 13 हॉटस्पॉट देशों में हालात बेकाबू, लाखों लोगों पर मंडराया भुखमरी का साया

  • ,
  • सिनेजीवन: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 के निर्माता को हाईकोर्ट का नोटिस और AI से बनी फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं प्रीति जिंटा