हालात

पंजाब में के 12 जिलों में गेहूूं की खरीद शुरु, किसानों को दिए जा रहे मंडी तक पहुंचने के विशेष पास

पंजाब के खाद्य,नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री भारत भूषण आशु ने बुधवार को बताया कि राज्य के करीब 12 जिलों में गेहूं की खरीद शुरू हो चुकी है और बाकी जिलों में भी अगले एक दो दिनों में शुरू हो जाएगी।

फाइल फोटो
फाइल फोटो 

कोरोनावायरस के प्रकोप की रोकथाम के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन होने से पहले ही पंजाब सरकार ने पूरे राज्य में कफर्यू लगा दिया था। लिहाजा, प्रदेश में रबी सीजन की सबसे प्रमुख फसल गेहूं की कटाई और सरकारी खरीद को लेकर किसानों में चिंता बनी हुई थी। सरकार ने पहले से ही 15 अप्रैल से गेहूं की खरीद का एलान कर दिया था।

पंजाब के खाद्य,नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री भारत भूषण आशु ने बताया कि, "करीब 10 से 12 जिलों में बुधवार को गेहूं की खरीद शुरू हो गई और कुछ जिलों में कल और बाकी में परसों से शुरू हो जाएगी।" खाद्य मंत्री ने बताया कि पंजाब में गेहूं की कटाई के साथ-साथ खरीद भी अब शुरू हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि किसानों को पास दिए जा रहे हैं और जिस दिन का पास उनको मिल रहा है, उसी दिन वे फसल लेकर मंडी में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, "किसानों को आढ़तियों के माध्यम से खरीद की तारीख से 48 घंटे पहले पास जारी किए जा रहे हैं।" खाद्य मंत्री आशु ने बताया कि गेहूं की खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और किसानों को पास जारी किए जा रहे हैं और मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग यानी सामाजिक दूरी का पालन हो रहा है और मंडियों में मास्क व सैनिटाइजर मुहैयार करवाए जा रहे हैं।

देश में गेहूं की सबसे ज्यादा सरकारी खरीद पंजाब में होती है जहां बड़े पैमाने पर किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचते हैं।लिहाजा मंडी में भीड़भाड़ कम करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को लेकर सरकार द्वारा किए गए उपायों के बारे में पूछे जाने पर खाद्य मंत्री ने बताया कि इसके लिए मंडियों की संख्या बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा, "पहले करीब 1820 मंडियों में गेहूं की खरीद होती थीए लेकिन इस बार करीब 4000 मंडियों में खरीद होगी और किसानों का पास दिए जा रहे हैं ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो।"

पंजाब के खाद्य मंत्री ने कहा कि मंडी बोर्ड के अधिकारियों और आढ़तियों के माध्यम से खरीद का पूरा प्रबंधन किया गया था। पंजाब सरकार ने इस साल प्रदेश में 130 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है जबकि पिछले साल पंजाब में 129.12 लाख टन गेहूं की सरकारी खरीद हुई थी। केंद्र सरकार ने वर्ष फसल वर्ष 2019-20 (जुलाई-जून) में उत्पादित गेहूं की फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)1,925 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा में 20 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट न मिलने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 जवान घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!