
कैप्टन ने कहा कि एक ऐसा शख्स जिसने केंद्र सरकार के तीनों विवादित कानूनों को दिल्ली में लागू करने में देरी नहीं लगाई और सार्वजनिक तौर पर खुद को इस मामले में मजबूर घोषित किया, ऐसे शख्स का खुद को किसानों का सेवादार कहना ढकोसले के सिवा कुछ नहीं। अमरिंदर सिंह दिल्ली के सीएम केजरीवाल द्वारा दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों के साथ हुई मुलाकात पर टिप्पणी कर रहे थे।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल को चुनौती देते हुए कहा कि वह एक भी ऐसा कदम बता दें जो उन्होंने किसानों के हित में उठाया हो। पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्होंने तो दिल्ली विधानसभा का सत्र तक इस मुद्दे पर नहीं बुलाया।” अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल को मुद्दों को उलझाने वाला व्यक्ति करार दिया।
Published: undefined
उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल मानते हैं कि किसानों की सारी मांगे जायज़ हैं तो वे दिल्ली में क्यों नहीं केंद्र सरकार के विवादित कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पास करते, जैसा कि पंजाब ने किया है। उन्होंने केजरीवाल को चुनौती दी कि वे खुलकर और संवैधानिक तौर पर केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध करके दिखाएं न कि मीडिया के लिए राजनीतिक ड्रामा। अमरिंदर सिंह ने कहा कि मीडिया के सामने बयानबाजी से किसानों का भला नहीं होने वाला।
केजरीवाल की सिंघु बॉर्ड दौरे पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि, “किसानों ने केजरीवाल की ड्रामेबाजी को समझ लिया है और उनका नजरिया नहीं बदलने वाला।” उन्होंने कहा कि किसानों को भारत बंद कामयाब बनाने के लिए आप कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined