
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने का आदेश दिया है। यह मुकदमा किसानों के खिलाफ उस वक्त दर्ज किया गया था जब उन्होंने बीजेपी के एक पूर्व मंत्री के घर के बाहर कृषि कानूनों के विरोधस्वरूप गोबर फेंका था। सरकार ने इस मामले की एसआईटी से जांच शुरु कराई है।
मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही मुकदमा दर्ज करने वाले थानेदार का तबादला करने का आदेश भी दिया है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined