हालात

पंजाब: अमृतसर के BSF मेस में कांस्टेबल ने की फायरिंग, 5 जवानों की गई जान

फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि बीएसएफ मेस में जिस कांस्टेबल ने फायरिंग की है उसका नाम कटप्पा है। हालांकि कांस्टेबल कटप्पा ने फायरिंग क्यों की फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लग पाई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

पंजाब के अमृतसर के खासा में बीएसएफ मेस में फायरिंग हुई। फायरिंग में पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, 6 लोग घायल हुए हैं। मेस में फायरिंग की खबर के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि बीएसएफ मेस में जिस कांस्टेबल ने फायरिंग की है उसका नाम कटप्पा है। हालांकि कांस्टेबल कटप्पा ने फायरिंग क्यों की फिलहाल इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। फायरिंग की घटना के बाद बीएसएफ अधिकारी ने कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। घटना में 6 जवान घायल हो गए हैं, जबकि 5 जवानों की मौत हो गई है। घायलों में एक जवान की हालत नाजुक है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 06 Mar 2022, 1:34 PM IST

  • इंडिया गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति के सामने रखा वोट चोरी का मुद्दा, महामहिम ने मांगे सबूत, जांच की बात कही

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: इंडिया ब्लॉक नेताओं से मुलाकात में राष्ट्रपति ने मांगे वोट चोरी के सबूत, विपक्षी सांसदों ने सामने रखी ज्ञानेश कुमार की कारस्तानियां

  • ,
  • जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट को लेकर डरी मोदी सरकार, नई दिल्ली में आज रात 10 बजे से 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद

  • ,
  • 1942 में अंग्रेज़ी शासन ने जिस तरह किया था भारतीयों का दमन, मोदी सरकार अपना रही है वैसे ही तरीके

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बढ़त के साथ बंद, आईटी स्टॉक्स में रही खरीदारी