हालात

पंजाब बाढ़: राहुल गांधी ने पीड़ितों से की मुलाकात, कहा- यह भीषण तबाही, मैं हर पीड़ित के साथ

राहुल गांधी को गुरदासपुर में नदी पार बाढ़ पीड़ित गांवों में जाने से रोके जाने पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर राहुल गांधी को हिंदुस्तान में पाकिस्तान से खतरा है और वे हिंदुस्तान में सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर कहां सुरक्षित हैं?

पंजाब बाढ़: राहुल गांधी ने पीड़ितों से की मुलाकात, कहा- यह भीषण तबाही, मैं हर पीड़ित के साथ
पंजाब बाढ़: राहुल गांधी ने पीड़ितों से की मुलाकात, कहा- यह भीषण तबाही, मैं हर पीड़ित के साथ फोटोः @INCIndia

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लुधियाना जिले के घोनेवाल गांव में ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका दर्द जाना। उन्होंने पीड़ितों की आवाज बुलंद करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें हर संभव मदद दिलाना मेरा संकल्प है। वहीं गुरूदासपुर में राहुल गांधी को नदी पार के बाढ़ पीड़ित गांवों में जाने से प्रशासन ने रोक दिया। कांग्रेस ने इस तरह से नेता विपक्ष को रोके जाने पर सवाल खड़े किये हैं।

Published: undefined

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "बाढ़ ने पंजाब में भीषण तबाही मचाई है। आज घोनेवाल में गांववासियों से मिला- उजड़े आशियाने, बर्बाद खेत, बिखरी ज़िंदगियां। दर्द आंखों में साफ दिखता है, मगर हौसला अटूट है। राज्य और केंद्र सरकार दोनों हर हाल में ये सुनिश्चित करें कि राहत पैकेज और मुआवजा बिना देरी पीड़ितों के हाथों तक पहुंचे, जिन्हें इस वक्त इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।" उन्होंने लिखा, "इस त्रासदी में मैं हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। उनकी आवाज बुलंद करूंगा और उन्हें हर संभव मदद दिलाना मेरा संकल्प है।"

Published: undefined

गुरदासपुर में प्रभावित गांवों में जाने से रोका गया

वहीं कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अपने दौरे के दौरान गुरदासपुर के दीनानगर इलाके के मकोड़ा पतन रावी दरिया किनारे पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की कोशिश की। लेकिन, जिला प्रशासन ने उन्हें रावी दरिया के पार बसे गांवों में जाने से रोक दिया। इस दौरान राहुल गांधीस कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बहस भी हुई। राहुल गांधी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह दरिया पार बसे गांवों के लोगों से मिलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें मिलने से क्यों रोका जा रहा है।

Published: undefined

राहुल गांधी को बाढ़ पीड़ितों से मिलने जाने से रोके जाने पर नाराजगी जताते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि राहुल गांधी जी पंजाब आकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं। इसी कड़ी में वो नदी के दूसरी ओर रहने वाले बाढ़ पीड़ितों से मिलना चाहते हैं, लेकिन उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है। सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि राहुल गांधी जी वहां नहीं जा सकते, क्योंकि वहां खतरा है। अगर राहुल गांधी जी को हिंदुस्तान में पाकिस्तान से खतरा है और वे हिंदुस्तान में सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर कहां सुरक्षित हैं?

Published: undefined

राहुल गांधी के साथ मौके पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि राहुल गांधी बाढ़ पीड़ित लोगों से मिलना चाहते थे, लेकिन जिला प्रशासन की मदद से पंजाब सरकार ने उन्हें रोक दिया, जबकि लोग उनकी राह देख रहे थे। चन्नी ने आरोप लगाया कि बाढ़ से पहले सरकार ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। सरकारी लापरवाही के कारण ही यह बाढ़ आई और लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इसकी जिम्मेदार पंजाब सरकार है।

Published: undefined

गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी राहुल गांधी को रोके जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लोगों से मिलने आए थे, उन्हें रास्ते में क्यों रोका गया? इसका जवाब केंद्र और पंजाब सरकार को देना चाहिए। रंधावा ने आगे आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने दोनों दरियाओं का पानी एक साथ छोड़ दिया, जिससे पंजाब के कई इलाके डूब गए। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार इस पूरे मामले की जांच कराए।

Published: undefined

गौरतलब है कि हाल ही में हुई भारी बारिश और दरियाओं के उफान से पंजाब के कई जिलों में भीषण बाढ़ ने कहर ढाया है। लाखों हेक्टेयर खेतों की फसलें नष्ट हो गईं है और 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों पालतू जानवरों की जान चली गई है। वहीं कई गांवों के घरों को भी भारी नुकसान हुआ है। पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश और नदियों के उफान से राज्य के 13 जिलों के 1,400 से अधिक गांव जलमग्न हो गए हैं। लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

Published: undefined