हालात

सावधान! देश के कई राज्यों में कोरोना फिर पसार रहा पैर, दिल्ली, हरियाणा के बाद अब पंजाब सरकार ने किया बड़ा ऐलान

अधिसूचना में कहा गया कि कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के मामलों में आई तेजी को ध्यान में रखते हुए पंजाब के लोगों को सूचित किया जाता है कि सार्वजनिक जगहों पर फेस मास्क का उपयोग जरूर करें।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। जिसे लेकर राज्यों ने धीरे धीरे पाबंदिया लगानी शुरू कर दी है। दिल्ली, हरियाणा के बाद अब पंजाब सरकार ने भी राज्य में मास्क पहनने को लेकर आदेश जारी किया है। मान सरकार ने कहा है कि मास्क पहनना अनिवार्य है।

पंजाब सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. गुरुवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के मामलों में आई तेजी को ध्यान में रखते हुए पंजाब के लोगों को सूचित किया जाता है कि सार्वजनिक जगहों पर फेस मास्क का उपयोग जरूर करें।

पंजाब सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सार्वजनिक परिवहनों जैसे बस, ट्रेन, प्लेन, टैक्सी इत्यादि में फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा. इसके लावा सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल्स, डिपार्टमेंटल स्टोरों, स्कूलों और कॉलेजों, दफ्तरों और बंद जगहों पर होने वाली भीड़ में भी फेस मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोनो वायरस के मामलों में आई तेजी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना फिर से अनिवार्य कर दिया था. दिल्ली सरकार ने इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का फैसला किया था. दिल्ली के अलावा चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बुधवार को सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • नितिन गडकरी के नागपुर स्थित आवास के बाहर एथनॉल मिश्रित ईंधन के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई हिरासत में

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दतिया में कांग्रेस ने बनाई बढ़त, घनश्याम 12 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, बांकीपुर में बड़ा उलटफेर

  • ,
  • दतिया उपचुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 10वें राउंड तक 10 हजार वोट की बढ़त, BJP पिछड़ी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न

  • ,
  • "सरकार के कथनी और करनी में दिखा अंतर", बृजभूषण के बरी होने पर विपक्ष ने सरकार पर कसा तंज

  • ,
  • 'पहले दिन से सारा तंत्र, सरकार और पूरा सिस्टम उसे बचाने में लगा था', बृजभूषण के बरी होते ही फूटा विनेश फोगाट का गुस्सा