हालात

पंजाब: संगरूर में 4 दिन से 150 फीट गहरे बोरवेल में अटकी है 2 साल के मासूम की जान, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पंजाब के संगरूर में बचाव अभियान की निगरानी कर रहे राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि अब विशेषज्ञ बोरवेल में खुदाई करने वाला नया उपकरण डालने में कामयाब हो गए हैं। 5 घंटे की रुकावट के बाद खुदाई शुरू हो गई है। यह मूल रूप से एक स्वभाविक अड़चन थी।

फोटो:  सोशल मीडिया
फोटो:  सोशल मीडिया 

पंजाब के संगरूर जिले के एक गांव में चार दिन पहले 150 फुट गहरे बोरवेल में गिरे दो साल के बच्चे को निकालने के लिए रविवार को पांच घंटे की तकनीकी अड़चन के बाद बचाव अभियान फिर से शुरू हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 9 इंच के व्यास वाले बोरवेल में 110 फीट की गहराई पर फंसे हुए बच्चे तक पहुंचने के लिए समानांतर सुरंग में अभी भी 10-12 फीट की खुदाई की आवश्यकता है।

Published: undefined

बचाव अभियान की निगरानी कर रहे राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया, “अब विशेषज्ञ बोरवेल में खुदाई करने वाला नया उपकरण डालने में कामयाब हो गए हैं, इसलिए पांच घंटे की रुकावट के बाद खुदाई शुरू हो गई है। यह मूल रूप से एक स्वभाविक अड़चन थी।”

Published: undefined

घटनास्थल पर चौबीसों घंटे चिकित्सकों की टीम और एंबुलेंस तैनात है। घटना के लगभग 40 घंटे बाद शनिवार सुबह पांच बजे उसके शरीर में हलचल देखी गई। एक बचावकर्मी ने आईएएनएस को बताया कि बच्चे फतेहवीर सिंह के पास पहुंचने के लिए एक समानांतर सुरंग खोदी जा रही है। बच्चा 10 जून को दो साल का हो रहा है। बच्चा गुरुवार शाम चार बजे के आसपास बोरवेल में गिरा था।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत! महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी, मुंबई, पालघर, ठाणे में कल रेड अलर्ट

  • ,
  • कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला, 'PM ने राम मंदिर निर्माण का श्रेय लिया, चढ़ावा चोरी की जिम्मेदारी भी लेनी होगी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'अल्फा' पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया और सामंथा रुथ प्रभु ने फैंस के साथ शेयर किया खास फोटो-वीडियो

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: एसआईटी मंदिर ट्रस्ट के पिछले पांच साल के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी, खुलेंगे कई राज?

  • ,
  • राम मंदिर दान चोरीः मनोज झा ने एसआईटी की कार्यशैली पर उठाए सवाल, बड़ी मछलियों को बचाने की कोशिश बताया