
बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर प्रदेश की नीतीश कुमार सरकार विपक्ष के निशाने पर है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और अन्य विपक्षी दलों का दावा है कि प्रदेश में लगातार महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रदेश सरकार को कुछ भी दिखाई नहीं देता है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पूर्व सीएम राबड़ी देवी के नेतृत्व में विधान परिषद के बाहर विपक्ष के विधान परिषद सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
Published: undefined
मीडिया से बातचीत के दौरान राबड़ी देवी ने कहा कि हर दिन हर जिले में बच्चियों और बेटियों से रेप की घटनाएं हो रही हैं। पूर्व सीएम ने प्रदेश की डबल इंजन सरकार के रामराज्य के दावे पर कहा कि आए दिन लूट-बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, क्या राम राज्य में ऐसा ही होता है। क्या इसे हम राम राज्य माने?
Published: undefined
राबड़ी देवी ने राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार को इस पर रोक लगानी चाहिए और जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सही जवाब देने के बजाय सरकार सिर्फ फालतू की बातों से मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही है। देश, राज्य और बिहार की जनता सब कुछ देख रही है।
Published: undefined
शराबबंदी को लेकर राबड़ी देवी ने कहा कि शराब के बारे में हम ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे। यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार को तय करना है। वे दावा करते हैं कि यह बैन है, लेकिन असल में यह बैन कहां है? यह अभी भी जब्त हो रही है। यह बॉर्डर के जरिए आ रही है और ट्रांसपोर्ट की जा रही है। सरकार इसे आसानी से मना नहीं कर सकती। यह बॉर्डर पर तैनात पुलिस और अधिकारियों की जिम्मेदारी है। सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में जहरीली शराब पीकर लोगों की मौत हो रही है।
Published: undefined
वहीं आरजेडी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से एक पोस्ट में लिखा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अचेत कठपुतली हैं और बाकी पूरा सरकारी व्यवस्था निर्लज्ज और बेपरवाह है। हर रोज बच्चियों, महिलाओं के साथ क्रूरता और दुराचार की पराकाष्ठा पार हो रही है पर सरकार में किसी को कोई परवाह नहीं है।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined