
राहुल गांधी ने मोदी सरकार की नीतियों को लेकर एक बार फिर पीएम मोदी को घेरा है। उन्होंने आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह से सूट बूट की सरकार है।
Published: undefined
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा, 'क्रोनोलॉजी समझिए: पहले कुछ बड़ी कंपनियों की कर्जमाफी होगी। इसके बाद कंपनियों के टैक्स में भारी कटौती होगी। और अब, आम जनता की बचत के रुपए इन्हीं कंपनियों की तरफ से स्थापित किए गए बैंकों को दिए जाएंगे।
Published: undefined
गौरतलब है कि रघुराम राजन ने भारतीय कॉरपोरेट घरानों को बैंक स्थापित करने की अनुमति देने की सिफारिश की आलोचना की। उन्होंने कहा है कि कॉरपोरेट घरानों को बैंक स्थापित करने की मंजूरी देने की सिफारिश आज के हालात में चौंकाने वाली है। उन्होंने इस सुझाव को 'बैड आईडिया' कहा था।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined