
लगातार बढ़ते पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के दामों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने एक बार फिर तंज कसते हुए लिखा है कि राजा करे महल की तैयारी, प्रजा बेचारी महंगाई की मारी
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कुछ खबरों के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें पेट्रोल, डीजल (Petrol-Diesel Price Hike) और सिलेंडर के रेट बढ़ने की सूचना दी गई है, इससे पहले राहुल ने शनिवार को आगाह किया कि महंगाई अभी और बढ़ेगी, इसके साथ ही उन्होंने सरकार से देश की जनता को महंगाई से बचाने के लिए कदम उठाने का अनुरोध किया था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए