हालात

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, 12 विपक्षी MP के निलंबन रद्द करने की मांग

राज्यसभा के 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर गांधी प्रतिमा के सामने आज भी विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। इसमें राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

संसद के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। सत्र के पहले दिन तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने संबंधी विधेयक दोनों सदनों में पारित किया जा चुका है। इन सबके बीच संसद के बाहर और अंदर विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन भी जारी है।

राज्यसभा के 12 विपक्षी सांसदों के निलंबन रद्द करने की मांग को लेकर गांधी प्रतिमा के सामने आज भी विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। इसमें राहुल गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे।

इसके अलावा राज्यसभा के निलंबित 12 विपक्षी सदस्य सांसद ससंद परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। शीतकालीन सत्र से निलंबित टीएमसी सांसद डोला सेन ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि सांसदों का निलंबन बहुमत वालों के अहंकार को दर्शाता है। जब वे विपक्ष में थे तो वे संसद की कार्यवाही को भी बाधित करते थे। न्याय नहीं मिलने तक हम अपना धरना जारी रखेंगे

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ममता बनर्जी के समर्थन के तुरंत बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली- लोकतंत्र ‘वेंटिलेटर’ पर पहुंचा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC नाम और 'फूल-घास' सिंबल फ्रीज होने से भड़कीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में तनाव और मक्का पर हमले की साजिश और नेपाल में 6 शव बरामद, 6100 लोग अब भी लापता!

  • ,
  • राहुल गांधी का सरकार पर हमला, 'दिल्ली आज राजधानी नहीं, महिलाओं के लिए हर दिन की खौफनाक कहानी बनकर रह गई है'

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल और 'इन्वेस्टमेंट गुरु' वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद छोड़ा