हालात

एक्शन मोड में राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित साहिल को साथ लेकर थाने पहुंचे, पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने का आरोप

राहुल पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को साथ लेकर गए, राहुल ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़े मामले की जांच की जानकारी लेने दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। यहां से वह डीसीपी ऑफिस गए और पुलिस अधिकारियों से मामले में अब तक हुई जांच तथा कार्रवाई की स्थिति के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की। राहुल पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच को साथ लेकर गए, राहुल ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

राहुल गांधी का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि पैलेट गन के इस्तेमाल के आरोपों की जांच फिलहाल किस चरण में है और पुलिस ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। उन्होंने अधिकारियों से सीधे मामले की प्रगति और जांच से जुड़े पहलुओं पर जानकारी लेने की कोशिश की।

जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान सामने आया था मामला

जंतर-मंतर आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल की बात सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया था। इसके बाद पुलिस की ओर से इसकी जांच शुरू की गई। हालांकि, अभी तक जांच में क्या निष्कर्ष सामने आए हैं और पुलिस ने क्या ठोस कार्रवाई की है, इसका पूरा विवरण सार्वजनिक नहीं हुआ है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए