
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे।
Published: undefined
उन्होंने वीडियो शेयर करके कहा कि FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या Privilege प्रस्ताव लाएं। मैं किसानों के लिए लड़ूंगा। जो भी ट्रेड डील किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है। अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे।
Published: undefined
वीडियो में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल मैंने कहा कि जो किसान है वह हिंदुस्तान की नीव है, फाउंडेशन है और फूड सिक्योरिटी के लिए कांग्रेस पार्टी और हिंदुस्तान लड़ी थी। पीएम मोदी ने हमारी फूड सिक्योरिटी और हमारे किसानों को धोखा दिया है। अमेरिका के साथ डील करके उन्होंने कपास, सोया, सेब और फल के किसानों को बेच दिया है।"
Published: undefined
राहुल गांधी ने कहा, ''हिंदुस्तान की कृषि मार्केट पर सालों से विदेश के लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और पीएम मोदी ने उनके लिए दरवाजा खोला है। डोनाल्ड ट्रंप ने नरेंद्र मोदी की लगाम पकड़ी हुई है। मक्का, कपास, सोयाबीन और फल तो केवल शुरुआत है। पीएम मोदी पूरी कृषि मार्केट के दरवाजे अपने मित्रों- अडानी, अंबानी जैसे लोगों और विदेशी ताकतों के लिए खोलेंगे।''
उन्होंने आगे कहा, ''पहले वे काले कानून लाए थे और अब उन्होंने विदेशी ताकतों के लिए रास्ता खोल दिया है।
Published: undefined
उन्होंने कहा पीएम मोदी ने देश को बेच दिया है, किसान को बेच दिया है। आप मेरे ऊपर केस करें, गाली दें या विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाएं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैंने संसद में सच्चाई बोली है और देश इस सच्चाई को समझता है। मैं, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और हम अन्याय नहीं होने देंगे।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined