
पश्चिम एशिया संकट के बीच मोदी सरकार की विदेश नीति को लेकर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की विदेश नीति आज कॉम्प्रोमाइज्ड है, क्योंकि पीएम मोदी खुद कॉम्प्रोमाइज्ड हैं। मोदी सिर्फ़ वही करते हैं जो अमेरिका और इजरायल उनसे करवाना चाहते हैं। मोदी कभी भी भारत के हित के फैसले ले ही नहीं सकते- और ये साफ दिख रहा है।
Published: undefined
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी विदेश नीति केंद्र सरकार की निजी पॉलिसी बन गई है। अब यह एक यूनिवर्सल मजाक जैसा हो गया है। अगर हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज्ड है। हमारी क्या पोजीशन है? लोगों को इसका नुकसान होगा? अभी केवल शुरुआत हुई है। अभी सभी चीजों में परेशानी होगी। अमेरिका और इजरायल जो कहेगा प्रधानमंत्री मोदी वहीं कहेंगे।"
Published: undefined
वहीं कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, "जब प्रधानमंत्री मोदी संसद में बोल रहे थे, तो ऐसा लगा कि कोई न्यूज एंकर बोल रहा है। न्यूज एंकर भी टीवी पर उनसे ज्यादा जानकारी दे रहे हैं। रिपोर्ट आ रही है कि पाकिस्तान बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहा है। आतंक को बढ़ावा देने वाला देश बीच-बचाव कर रहा है और हम कुछ नहीं कर रहे हैं।"
Published: undefined
बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू होने के 25 दिन बाद पीएम मोदी में पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा करने के लिए बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इससे पहले आज राज्यसभा में इस मुद्दे पर भाषण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों को हर चुनाती के लिए तैयार रहना होगा, अगर यह जंग जारी रही तो इसके गंभीर दुष्परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined