हालात

अडानी को लेकर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- उन्हें जेल में होना चाहिए, सरकार बचा रही है

संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में राहुल गांधी ने दावा किया कि अमेरिका में अडानी को हजारों करोड़ रुपये की अनियमितता के मामले में आरोपित किया गया है, ऐसे में उन्हें जेल में होना चाहिए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उद्योगपति गौतम अडानी की गिरफ्तारी की मांग बुधवार को फिर उठाई और आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उन्हें बचा रही है। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि अमेरिका में अडानी को हजारों करोड़ रुपये की अनियमितता के मामले में आरोपित किया गया है, ऐसे में उन्हें जेल में होना चाहिए।

Published: undefined

इससे पहले, अडानी समूह की कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि अरबपति गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।कंपनी का यह भी कहना है कि उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाया गया है जिसमें मौद्रिक दंड लगाया जाना शामिल है।

इस बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, ‘‘क्या आपको (मीडियाकर्मियों को) लगता है कि अडानी अपने खिलाफ लगे आरोपों को स्वीकार करेंगे? आप किस दुनिया में रह रहे हैं? निश्चित तौर पर वह इनकार करेंगे। जैसा कि हमने पहले कहा है, उनको गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘छोटे-छोटे मामले में सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया जाता है। इन सज्जन को अमेरिका में हजारों करोड़ रुपये (की अनियमितता) के लिए अभ्योरोपित किया गया है। इनको जेल में होना चाहिए।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अडानी को बचा रही है। राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले भी अडानी की गिरफ्तारी की मांग की थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • दुनिया की खबरें: ईरान ने इजराइल के हमले के बाद खाड़ी में गैस फील्ड और रिफाइनरियों पर किए हमले और ट्रंप की धमकी

  • ,
  • युद्ध का 20वां दिन: ईरान की खुली धमकी, अगर तेल के बुनियादी ढांचे पर फिर हुआ हमला, तो वह रहम नहीं करेगा

  • ,
  • इंग्लिश क्रिकेट को करना पड़ सकता है 'ड्यूक' गेंदों की कमी का सामना, ईरान युद्ध के कारण शिपिंग में आई रुकावट

  • ,
  • असम विधानसभा चुनाव: बीजेपी ने 88 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, CM हिमंत शर्मा जलुकबारी से चुनाव लड़ेंगे

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अमेरिका-इजराइल युद्ध से ऊर्जा बाजारों में मची उथल-पुथल, अमेरिका ईरान के तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है