हालात

मीडिया और व्हाट्सएप के नफरत फैलाने पर राहुल गांधी का हमला, कल से वीडियो के जरिए अहम मुद्दों पर रखेंगे विचार

राहुल गांधी ने देश की फासीवादी तत्वों के कब्जे में मीडिया के बड़े वर्ग की कारगुजारियों से देश को हो रहे नुकसान की तरफ इशारा करते हुए इसके खिलाफ बड़ी पहल का ऐलान किया। राहुल गांधी ने कल से वीडियो के जरिये अहम मुद्दों पर अपने विचार साझा करने का ऐलान किया है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में मीडिया के एक बड़े वर्ग, सोशल मीडिया- खासकर व्हाट्सएप और फेक न्यूज के जरिये झूठ और नफरत फैलाने को लेकर करारा प्रहार किया है। उन्होंने देश की मीडिया के बड़े वर्ग के फासीवादी तत्वों के हाथों में होने का मुद्दा उठाते हुए मीडिया के वर्तमान स्वरूप से देश को हो रहे नुकसान की तरफ इशारा करते हुए इसके खिलाफ बड़ी पहल का ऐलान किया। राहुल गांधी ने कल से वीडियो के जरिये अहम मुद्दों पर अपने विचार साझा करने का ऐलान किया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि “आज के समय भारतीय मीडिया के एक बड़े हिस्से पर फासीवादी तत्वों ने कब्जा कर लिया है। आज टेलीविजन चैनलों, व्हाट्सएप संदेशों और फेक न्यूज के जरिये नफरत फैलाई जा रही है। झूठ का यह आख्यान भारत को अलग-थलग कर रहा है।”

उन्होंने अपने ट्वीट में मीडिया के इस स्वरूप का मुकाबला करने का ऐलान करते हुए कहा कि मैं सत्य में रुचि रखने वालों के लिए खबरों, इतिहास और संकटों की जानकारी स्पष्ट और सुलभ बनाना चाहता हूं। और इसके लिए कल से मैं वीडियो के जरिये आपके साथ अपने विचार साझा करूंगा।

गौरतलब है कि देश में कोरोना संकट के दौरान भी राहुल गांधी विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर लगातार विशेषज्ञों से बातचीत करते रहे हैं और समस्याओं के हल तलाशने की कोशिश करते रहे हैं। इनमें जाने माने अर्थशास्त्री, उद्योगपति, डॉक्टर, नर्सें और प्रोफेसर आदि शामिल रहे हैं। इसके अलावा भी वह तमाम मुद्दों पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी बात लगातार रखते रहे हैं। अब देश में मीडिया द्वारा गढ़े जा रहे एक खतरनाक आख्यान के खिलाफ पहल करते हुए उन्होंने मोर्चा संभालने का ऐलान कर दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना का पहला लाइव संबोधन, कहा- छात्र आंदोलन राजनीत‍िक साज‍िश, स्वदेश लौटूंगी

  • ,
  • दुनिया की खबरें: लाल सागर में सऊदी जहाजों पर हमला तेज करेगा हूती समूह, तेल टैंकर पर मिसाइल अटैक की ली जिम्मेदारी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत