हालात

राहुल गांधी का पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला, कहा- जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी

राहुल गांधी ने कहा “मैं महीनों से कहता आ रहा हूं कि एक आर्थिक तूफान आने वाला है। मैंने सरकार से तैयारी करने का आग्रह किया है, क्योंकि जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कभी नॉर्वे का दौरा करते हैं, कभी जापान का, जबकि लोगों से विदेश यात्राओं से बचने का आग्रह करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक मौजूदा सरकार नहीं बदलती, महंगाई बढ़ती रहेगी।

Published: undefined

राहुल गांधी रायबरेली जिले के बछरावां में एक “बारात घर” के उद्घाटन के बाद आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पश्चिम एशियाई संकट का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध छिड़ गया। इस संघर्ष के दौरान, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर कब्जा कर लिया - जो एक रणनीतिक स्थान है । वहां से दुनिया के तेल का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है। ईरान ने घोषणा की कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी पकड़ नहीं छोड़ेगा। परिणामस्वरूप, पूरी दुनिया अब तेजी से तेल, उर्वरक और डीजल की गंभीर कमी का सामना करने लगी है।’’

Published: undefined

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश से सोना न खरीदने, इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने और विदेश यात्रा से बचने का आग्रह करते हैं, लेकिन इसके तुरंत बाद ही वह विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं। उन्होंने कहा, “दुख की बात यह है कि एक भयंकर आर्थिक तूफान आ रहा है, जिसे कोई नहीं रोक सकता, ऐसा तूफान हमने अपने जीवन में कभी नहीं देखा।”

Published: undefined

दर्शकों से सवाल करते हुए उन्होंने पूछा कि नुकसान किसका होगा? और उन्होंने जवाब दिया, “न तो अंबानी का होगा और न ही अडानी का। वे अपने महलों में बैठे रहेंगे, जिनकी चारों तरफ से सुरक्षा है। नुकसान भारत के किसानों, मजदूरों, युवाओं, छोटे व्यापारियों और रोजगार पैदा करने वाले छोटे उद्योगों का होगा।”

राहुल गांधी ने कहा “मैं महीनों से कहता आ रहा हूं कि एक आर्थिक तूफान आने वाला है। मैंने सरकार से तैयारी करने का आग्रह किया है, क्योंकि जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। पेट्रोल की कीमतें बढ़ने वाली हैं और महंगाई आसमान छूएगी। फिर भी, वे कहते हैं कि राहुल गांधी को कुछ समझ नहीं है। आज भी हम उनसे कहते रहते हैं- कार्रवाई कीजिए। जनता की रक्षा कीजिए। किसानों की रक्षा कीजिए। लेकिन वे कुछ नहीं करते। कभी वह नॉर्वे चले जाते हैं, कभी जापान, और फिर कहीं और। क्यों?”

Published: undefined

विपक्ष के नेता ने एक बार फिर दोहराया कि एक ऐसा तूफान आ रहा है, जिसका सामना भारत ने पहले कभी नहीं किया।

उन्होंने कहा कि “हम दिन-ब-दिन नरेन्द्र मोदी से आग्रह करते आ रहे हैं – मजदूरों और छोटे व्यापारियों की रक्षा करना शुरू कीजिए। अगर आप ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो देश को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। फिर भी, वह क्या करते हैं? वह नॉर्वे चले जाते हैं। और नॉर्वे में वह कहते हैं, भाई अदाणी की मदद करो, अंबानी की मदद करो। यह हो रहा है। जनता को जागरूक होना चाहिए।”

रायबरेली से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि देश को बदलने की शक्ति जनता के पास है, न कि मीडिया के लोगों के पास।

राहुल गांधी गांधी ने कहा “जब तक आप इस सरकार को नहीं बदलते, महंगाई बढ़ती रहेगी। योजनाएं धीरे-धीरे बंद कर दी जाएंगी । अदाणी और अंबानी और अमीर होते जाएंगे। आपका सारा पैसा उनकी जेबों में जाएगा। आलीशान घर, महल बनाए जाएंगे। और पूरी व्यवस्था सिर्फ आपकी जेबों से पैसा निकालने के लिए बनाई जाएगी। हम आपके साथ मजबूती से खड़े हैं। जब भी आपको मेरी जरूरत हो, आप मुझे बुला सकते हैं।” राहुल गांधी ने साथ ही यह भी कहा कि उन्हें जनता से प्यार है।

Published: undefined

विपक्ष के नेता ने यह भी कहा कि देश के सभी नेता – (नरेन्द्र) मोदी, अमित शाह, (नितिन) गडकरी – अंबानी जी (परिवार) की शादी में गए थे। उन्होंने लोगों से पूछा “क्या राहुल गांधी (वहां) गए थे? मैं आपकी शादी में आना चाहता हूं।” उन्होंने भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा, “मैं आपके घर आना चाहता हूं, मैं वहां नहीं जाना चाहता।”

उन्होंने यह भी कहा कि उनका, उनकी बहन प्रियंका गांधी, उनके माता-पिता, उनकी दादी और परिवार का इस जगह से "गहरा रिश्ता" है।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined