हालात

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण में पहुंच गए

कांग्रेस ने भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में चुनावी रैली की तरह भाषण दिया, जिसमें उनकी आत्ममुग्धता और ‘डायलॉगबाज़ी’ देखने को मिली।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण में पहुंच गए
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण में पहुंच गए फोटोः सोशल मीडिया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राज्यसभा में पीएम मोदी के अभिभाषण पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली। खैर, जो उचित समझा, वही किया।

Published: undefined

कांग्रेस ने भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में चुनावी रैली की तरह भाषण दिया, जिसमें उनकी आत्ममुग्धता और ‘डायलॉगबाज़ी’ देखने को मिली। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया, ‘‘उनकी आत्ममुग्धता और डायलॉगबाज़ी के प्रति उनकी आसक्ति पूरे भाषण में साफ़ तौर पर दिखाई देती रही।’’

Published: undefined

जयराम रमेश ने कहा कि आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री का एक और 97 मिनट का चुनावी रैली जैसा भाषण देखने को मिला। हमेशा की तरह यह भाषण गालियों और हमलों, तथ्यों की तोड़-मरोड़, नाटकीयता, इशारों और अपमानजनक टिप्पणियों से भरा था, और इसमें उनके हमेशा की तरह खुल्लमखुल्ला और बेशर्म झूठ भी शामिल थे।’’

Published: undefined

गौरतलब है कि बजट सत्र के 7वें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पीएम के भाषण के बिना हंगामे के बीच पास हो गया। वहीं प्रधानमंत्री ने गुरुवार को राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर करीब 97 मिनट का भाषण दिया। विपक्षी सांसदों ने स्पीच की शुरुआत में नारेबाजी किया और फिर वॉकआउट किया। राज्यसभा में भी राहुल गांधी को लोकसभा में बोलने से रोकने के मुद्दे पर हंगामा हुआ।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined