हालात

राहुल गांधी का सरकार पर हमला, पूछा- मोदी जी, क्या आपकी नाकामियों का बोझ सिर्फ गरीब उठाएंगे?

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी, क्या आपकी नाकामियों का बोझ सिर्फ गरीब उठाएंगे? क्या आपकी बनाई इस चरमराती अर्थव्यवस्था की कीमत मजदूर, किसान, महिलाएं और मध्यम वर्ग ही चुकाएंगे?

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images Atul Kumar Yadav

कांगेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि 12 सालों की गरीब-विरोधी आर्थिक नीतियों और समझौतावादी विदेश नीति ने आज देश को ऐसे हालात में ला खड़ा कर दिया है जहां लाखों गरीब परिवारों और महिलाओं को लकड़ी के ज़हरीले धुएं की तरफ धकेल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 9 से घटाकर 4 कर दिया गया। उसपर पिछले 3 महीनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 89 रुपया बढ़ा दिया गया। मतलब, पहले दाम बढ़ाओ, फिर सब्सिडी घटाओ, गरीबों का चूल्हा बुझाओ। प्रवासी मजदूरों की जीवनरेखा, 5 किलो का सिलेंडर भी ₹323 महंगा कर दिया- वो कमाएगा क्या, खाएगा क्या, और बचाएगा क्या?

Published: undefined

उन्होंने कहा कि अरबपति मित्रों को लाखों करोड़ों की कर्जमाफी दिलाना और गरीबों को अपनी नाकामियों का बिल थमाना, ये लूट का मोदी मॉडल है। मोदी जी, क्या आपकी नाकामियों का बोझ सिर्फ गरीब उठाएंगे? क्या आपकी बनाई इस चरमराती अर्थव्यवस्था की कीमत मजदूर, किसान, महिलाएं और मध्यम वर्ग ही चुकाएंगे?

Published: undefined

बता दें कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच वैश्विक स्तर पर एलपीजी आपूर्ति पर दबाव बढ़ने के चलते केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रियायती दामों पर मिलने वाले रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या साल में 9 से घटाकर सिर्फ चार कर दी है। खड़गे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "मोदी सरकार के 12 सालों में गरीबी घटाने के अभियान की वास्तविकता है कि पहले ग़रीब से मनरेगा के तहत काम का अधिकार छीना, अब रोटी का निवाला भी छीना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया था कि उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को लकड़ी के चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिलेगी तथा साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर देने का वादा किया गया था, लेकिन पिछले साल इसे 12 से घटाकर 9 और अब 4 कर दिया गया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined