
लेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में रविवार को “रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान” मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग के सहयोग से आयोजित की गई। इसका मकसद युवाओं के बीच बाबा साहेब के संविधान और उनके विचारों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
Published: undefined
इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि “संविधान” ही बाबा साहेब का सबसे बड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि अगर संविधान नहीं होता, तो आज भारत इस स्वरूप में दिखाई नहीं देता। इस मैराथन के जरिए कांग्रेस युवाओं तक संविधान के मूल विचार और समानता का संदेश पहुंचाना चाहती है।
Published: undefined
राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये संगठन संविधान को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “आज आरएसएस-बीजेपी के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं, क्योंकि वे नहीं चाहते कि देश में सभी को बराबरी मिले।”
उन्होंने यह भी कहा कि भले ही बीजेपी के नेता बाबा साहेब की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ते नजर आते हैं, लेकिन उनके दिल में संविधान को खत्म करने की सोच है।
Published: undefined
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य संविधान की रक्षा करना है और उसके संदेश को देश के हर कोने तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहती है कि हर नागरिक संविधान के महत्व को समझे और उसे बचाने के लिए आगे आए।
इस मैराथन को कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग और अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग ने मिलकर आयोजित किया, जिसमें युवाओं की भागीदारी के जरिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की गई।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined