हालात

राहुल गांधी ने देशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं, तुलसीदास की चौपाई के जरिए सरकार पर किया कटाक्ष

राहुल गांधी ने तुलसीदास की जिस चौपाई का अपने ट्वीट में जिक्र किया है उसका अर्थ यह है कि जिस राज्य की जनता कष्ट में होती है वहां का राजा जो अपने कर्तव्य का पालन नहीं करता वह नर्क गामी होता है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देशवासियों को विजयदशमी की बधाई दी है। राहुल गांधी ने गोस्वामी तुलसीदास की चौपाई का जिक्र करते हुए देश की मौजूदा सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी, सो नृप अवसि नरक अधिकारी।” जय सिया राम!

राहुल गांधी ने तुलसीदास की जिस चौपाई का अपने ट्वीट में जिक्र किया है उसका अर्थ यह है कि जिस राज्य की जनता कष्ट में होती है वहां का राजा जो अपने कर्तव्य का पालन नहीं करता वह नर्क गामी होता है। इसक मतलब यह भी है कि राज्य के कल्याणकारी तत्व का पैमाना जनता का सुख होना चाहिए न कि राजा के लोगों का उच्च स्वर उवाच।

गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रामचरितमानस के अयोध्याकांड में श्री राम-लक्ष्मण के बीच संवाद में इस चौपाई को दर्शाया गया है। जब श्री राम 14 वर्ष के लिए वनवास जाने लगते हैं तो उनके साथ उनके छोटे भाई लक्ष्मण भी जाने की जिद करते हैं। तब श्री राम, लक्ष्मण से कहते हैं कि तुम यहीं रहो और सबका संतोष करते रहो। नहीं तो हे तात! बड़ा दोष होगा। जिसके राज्य में प्यारी प्रजा दुखी रहती है, वह राजा अवश्य ही नरक का अधिकारी होता है।

देश की मौजूदा हालत को लेकर राहुल गांधी, मोदी सरकार पर सवाल खड़े करते रहे हैं। वह कहते हैं कि देश में करोड़ों युवा बेरोजगार हैं। अर्थव्यवस्था चौपट है। महामारी में लाखों लोगों की जान चली गई, गरीबों-मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट है, लेकिन मौजूदा सरकार को जतना के लिए जिस तरह के कदम उठाने चाहिए वह नहीं उठा रही है। यही वजह है कि राहुल गांधी ने तुलसीदास जी की चौपाई के जरिए सरकार पर निशाना साधा और सरकार को नर्क का अधिकारी बताया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Oct 2021, 9:13 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत, होर्मुज पर ईरान की सख्ती, 45 जहाजों को किया ब्लैकलिस्ट

  • ,
  • न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम का विरोध, मेयर ममदानी बोले- मैं समर्थन नहीं करता, RSS की विचारधारा पर जताई आपत्ति

  • ,
  • पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में लगी भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

  • ,
  • बिहार के सुपौल में बड़ा सड़क हादसा, कीर्तन कर रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, पांच की मौत, एक गंभीर

  • ,
  • अमेरिका ने दुनिया भर में वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई अस्थायी रोक, ट्रंप प्रशासन ने शुरू की ग्लोबल ट्रेनिंग