
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर आज जम्मू पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। क्या जवान, क्या बुजुर्ग यहां तक की महिलाओं में भी राहुल गांधी के इस दौरे को लेकर उत्साह देखने को मिला। राहुल गांधी आज माता वैष्णो देवी के दर्शन किए।
बता दें, राहुल गांधी दोपहर 12.20 बजे जम्मू एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़े के साथ उनका स्वागत हुआ। जम्मू एयरपोर्ट से राहुल सीधे वैष्णो देवी की यात्रा के लिए निकलें। वह पैदल ही यात्रा मार्ग से मां के भवन पहुंचे। आज वो रात्रि में रुककर लाइव आरती में भी शामिल होंगे।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined