
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद केंद्र सरकार द्वारा विशेष पैकेज के वादे पर अमल करने की टीडीपी की मांग का समर्थन किया।
टीडीपी नेताओं के साथ मंच साझा करते हुए कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के लोगों का बकाया उन्हें एक ही बार में दिया जाना चाहिए।’’ उन्होंने आगे कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो सबसे पहले आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा।
टीडीपी सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी है और आंध्र को विशेष पैकेज देने में विफल रहने पर केंद्र सरकार से नाखुश है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए