
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने दूषित पानी पीने से बीमार हुए मरीजों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में हाल ही में उल्टी और दस्त की समस्या फैल गई थी, जो दूषित पानी से जुड़ी बताई जा रही है। इस घटना में कई लोग बीमार हुए और कई की मौत हो गई।
Published: undefined
राहुल गांधी सुबह 9:30 बजे दिल्ली से विशेष विमान से रवाना हुए और लगभग 11:00 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वह सीधे बॉम्बे अस्पताल गए, जहां उन्होंने गंभीर हालत में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से बात की और उनकी स्थिति का जायजा लिया। राहुल गांधी ने अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात करते हुए कहा, "जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें सरकार में जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यह सरकार की लापरवाही की वजह से हुआ है।"
Published: undefined
इसके बाद राहुल गांधी ने भागीरथपुरा इलाके का दौरा किया, जहां उन्होंने उन परिवारों से मुलाकात की जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया। उन्होंने पीड़ितों को सांत्वना दी और कहा कि यह घटना बहुत दुखद है, और इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।
Published: undefined
राहुल गांधी ने कहा कि भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से जो लोग प्रभावित हुए हैं, मैं उनसे मिला हूं। कई परिवार के सदस्यों की मौत हुई है और कई बीमार हुए हैं। वादा किया गया था- देश को 'स्मार्ट सिटी' दी जाएंगी। मगर ये स्मार्ट सिटी का नया मॉडल है, जहां पीने का पानी नहीं है और लोगों को डराया जा रहा है। इंदौर में साफ पानी नहीं मिल रहा है। दूषित पानी पीने से लोगों की मौत हुई है और यह सरकार का 'अर्बन मॉडल' है। यह सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसा अन्य शहरों में भी हो रहा है।
लोगों को साफ पानी और हवा मिले, ये जिम्मेदारी सरकार की होती है, मगर वह इस काम में असफल है। सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। साथ ही, पीड़ितों को सही मुआवजा भी मिलना चाहिए, क्योंकि ऐसे हालात सरकार की लापरवाही से बने हैं। आज भी यहां साफ पानी नहीं मिल रहा है। इसलिए लोग चाहते हैं कि यहां साफ पानी की व्यवस्था की जाए। जनता को साफ पानी देना सरकार की जिम्मेदारी है, जिसे पूरा किया जाना चाहिए। नेता विपक्ष होने के नाते मैं इनकी आवाज उठाने आया हूं, ये मेरी जिम्मेदारी है- मैं पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हूं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined