हालात

पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- दादी सिखाई बातें करती हैं प्रेरित

राहुल गांधी ने कहा कि इंदिरा गांधी को पूरा देश उनके प्रभावशाली नेतृत्व की आज भी मिसाल देता है, लेकिन मैं उन्हें हमेशा अपनी प्यारी दादी के रूप में याद करता हूं। उनकी सिखायी हुई बातें मुझे निरंतर प्रेरित करती हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 103वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में शक्ति स्थल पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Published: 19 Nov 2020, 8:49 AM IST

शक्ति स्थल पर पहुंकर श्रद्धांजलि अर्पित करने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, “एक कार्यकुशल प्रधानमंत्री और शक्ति स्वरूप श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि। पूरा देश उनके प्रभावशाली नेतृत्व की आज भी मिसाल देता है, लेकिन मैं उन्हें हमेशा अपनी प्यारी दादी के रूप में याद करता हूं। उनकी सिखायी हुई बातें मुझे निरंतर प्रेरित करती हैं।”

Published: 19 Nov 2020, 8:49 AM IST

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बेटी इंदिरा का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। 1966 से 1977 और फिर 1980 से 1984 में अपने निधन तक वह प्रधानमंत्री रहीं। वह अपने पिता जवाहर लाल नेहरू के बाद सबसे ज्यादा वक्त तक प्रधानमंत्री रहने के मामले में दूसरे पायदान पर रहीं।

इंदिरा गांधी ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी और उनके व्यक्तित्व की मिसालें दी जाती हैं। इंदिरा गांधी भी एक ऐसा ही नाम है, जिन्हें उनके निर्भीक फैसलों और दृढ़निश्चय के चलते लौह महिला कहा जाता है। इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 1971 की जंग में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था। पूर्वी पाकिस्तान को पाकिस्तान के दमन और अत्याचार से मुक्त कराने का श्रेय इंदिरा को ही जाता है। 1971 की जंग में पाकिस्तान के करीब एक लाख सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। उसी युद्ध के बाद बांग्लादेश का जन्म हुआ।

Published: 19 Nov 2020, 8:49 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 19 Nov 2020, 8:49 AM IST