हालात

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राजघाट पहुंचे राहुल गांधी, दी श्रद्धांजलि

राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि देने से पहले राहुल गांधी ने हिंदुत्ववादियों पर निशाना साधा और बापू की हत्या के लिए हिंदुत्ववादियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 74वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली में राजघाट पहुंचे उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Published: 30 Jan 2022, 10:21 AM IST

राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि देने से पहले राहुल गांधी ट्वीट कर हिंदुत्ववादियों पर निशाना साधा और बापू की हत्या के लिए हिंदुत्ववादियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “एक हिंदुत्ववादी ने गांधी जी को गोली मारी थी। सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां आज भी बापू जिंदा हैं!”

Published: 30 Jan 2022, 10:21 AM IST

नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को उस समय महात्मा गांधी का सीना गोलियों से छलनी कर दिया था, जब वह दिल्ली के बिड़ला भवन में शाम के समय प्रार्थना सभा से उठ रहे थे। गोडसे ने अपनी सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल से एक के बाद एक तीन गोलियां मारकर बापू की हत्या कर दी थी। उनकी हत्या के बाद गोडसे को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया था। 15 नवंबर 1949 को नाथूराम गोडसे को फांसी की सजा सुनाई गई। शहीदी दिवस को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के रूप में भी मनाया जाता है।

Published: 30 Jan 2022, 10:21 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 30 Jan 2022, 10:21 AM IST

  • चुनाव: उमर अब्दुल्ला ने कहा- अगर SIR बंगाल चुनावों के नतीजों को प्रभावित करता है, तो यह खतरनाक नजीर होगी

  • ,
  • बलराज साहनीः नैतिकता और सामाजिक सरोकार से जुड़ा कलाकार, जिसने सांप्रदायिकता के खिलाफ उठाई आवाज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'महंगाई-बेरोजगारी पर बीजेपी कब लाएगी निंदा प्रस्ताव', LPG की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी पर बोले अखिलेश

  • ,
  • ‘कह दिया था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर

  • ,
  • स्वतंत्रता सेनानी की 92 वर्षीय विधवा बिस्तर पर, केंद्र ने रोकी पेंशन, कर्नाटक हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब