हालात

राहुल गांधी बोले- दलित युवकों की पिटाई करने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई, एक्शन में गहलोत सरकार

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि नागौर में दो दलित युवकों पर क्रूरतापूर्वक अत्याचार का वीडियो दुखद और दिल दहलाने वाला है। मैं राज्य सरकार से इस घिनौने अपराध में शामिल अपराधियों को न्याय के कटघरे में पेश करने का आग्रह करता हूं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

राजस्थान के नागौर में दलित युवकों की पिटाई के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों से मैं यह अपील करता हूं कि वह इन मामलों में कार्रवाई करें।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि नागौर में दो दलित युवकों पर क्रूरतापूर्वक अत्याचार का वीडियो दुखद और दिल दहलाने वाला है। मैं राज्य सरकार से इस घिनौने अपराध में शामिल अपराधियों को न्याय के कटघरे में पेश करने का आग्रह करता हूं।

इस ट्वीट पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जवाब देते हुए लिखा कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की गई है। अब तक सात लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है। दोषियों को कानून के अनुसार सजा दी जाएगी। हम सुनिश्चित करेंगे की पीड़ितों को न्याय मिले।

दरअसल राजस्थान के नागौर जिले में करणु सर्विस सेंटर में दो युवकों पर चोरी करने का आरोप लगाया गया। जिसके बाद सर्विस सेंटर के कर्मचारियों ने दोनों की बेरहमी से पिटाई की। वीडियो में दो दलित युवक बचने के लिए चिल्ला रहे हैं, पीटने वालों से लगातार माफी मांग रहे हैं और बार-बार छोड़ देने की अपील कर रहे हैं लेकिन मारने वालों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: INDIA गठबंधन का ‘जन-महाभियोग’, खड़गे ने रखा CEC के खिलाफ प्रस्ताव, सदस्यों ने जेल भेजने की मांग की

  • ,
  • खेल: 'शायद अब रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में न चुना जाए' और वेस्टइंडीज की जीत से भारत को पहुंचा फायदा

  • ,
  • जनमहाभियोग में खड़गे का प्रस्तावः मोदी-शाह के इशारे पर चुनाव आयोग चला रहे हैं ज्ञानेश कुमार, तत्काल हटाया जाए

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार पर जन महाभियोग: सपा ने कहा-संविधान बचाने को CEC को हटाना होगा, तृणमूल बोली- बंगाल में चोरी हुआ चुनाव

  • ,
  • सिनेजीवन: आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ और 'रामायण' में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल