हालात

राहुल गांधी ने वीडियो संदेश में कहा- PM के पास चीन से निपटने की कोई तय रुपरेखा नहीं, इसलिए चीन हमारी सीमा में घुसा

चीन से निपटने के बारे में बताते हुए राहुल गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि आपको चीनियों के साथ मानसिक मजबूती के साथ निपटना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप उनसे निपटने के लिए मजबूत स्थिति में हैं, तभी आप काम कर पाएंगे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने वीडियो सीरीज 'सत्य का सफर: राहुल गांधी के साथ' के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। साथ ही इस सीरीज की तीसरी कड़ी आज जारी की गई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ अपनी इमेज बिल्डिंग में लगे हैं। इस काम में संस्थाएं भी जुटी हुई हैं। लेकिन एक व्यक्ति की छवि एक राष्ट्रीय दृष्टि का विकल्प नहीं है।

चीन से निपटने के बारे में बताते हुए राहुल गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि आपको चीनियों के साथ मानसिक मजबूती के साथ निपटना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप उनसे निपटने के लिए मजबूत स्थिति में हैं, तभी आप काम कर पाएंगे। उनसे वो हासिल कर पाएंगे, जो आपको चाहिए और यह सचमुच में किया जा सकता है, लेकिन अगर चीन ने कमजोरी पकड़ ली, तो फिर ये गड़बड़ है।

उन्होंने आगे कहा कि पहली बात है कि आप बगैर किसी दृष्टिकोण के चीन से निपट नहीं सकते हैं। मैं केवल राष्ट्रीय दृष्टिकोण की बात नहीं कर रहा हूं, मेरा मतलब अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से है। बेल्ट एंड रोड, यह धरती की प्रकृति को बदलने का प्रयास है। भारत को वैश्विक दृष्टिकोण अपनाना ही होगा। भारत को अब विचार बनाना होगा, जो वैश्विक विचार हो। बड़े स्तर पर सोचने से ही भारत की रक्षा की जा सकती है। चीन के साथ सीमा विवाद है और इसका हमें समाधान करना है, लेकिन हमें अपना तरीका बदलना होगा। हमें अपनी सोच बदलनी होगी। हम दो राहे पर खड़े हैं। एक तरफ हम जाएंगे तो कामयाबी मिलेगी और दूसरी तरफ जाएंगे तो अप्रासंगिक हो जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए मैं चिंतित हूं। क्योंकि मैं देख रहा हूं एक बड़ा अवसर गंवाया जा रहा है। क्यों? क्योंकि हम दूर नहीं सोच रहे हैं। क्योंकि हम बड़े स्तर पर नहीं सोच रहे हैं। और क्योंकि हम अपना आंतरिक संतुलन बिगाड़ रहे हैं। हम आपस में लड़ रहे हैं। जरा राजनीति की तरफ देखिए, दिन भर सारा दिन भारतीय आपस में लड़ रहे हैं। और इसका कारण है आगे बढ़ने के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण का नहीं होना।

उन्होंने आगे कहा कि मैं जानता हूं कि पीएम मोदी मेरे प्रतिद्वंदी हैं और मेरा दायित्व है कि मैं उनसे सवाल पूछूं, मैं उनके उपर दबाव डालूं। उनकी जिम्मेदारी है कि वो दृष्टिकोण दें, जोकि नहीं हो रही है। मैं आपको दावे से कह सकता हूं कि दृष्टिकोण नहीं है, इसलिए ही चीन हमारी जमीन पर घुसा हुआ है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो