मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर राहुल गांधी ने दी बधाई, कहा- देश को उनके जैसे पीएम की कमी महसूस हो रही है
पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार मनमोहन सिंह का आज 88 वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के रूप में भारत को प्रधानमंत्री की अनुपस्थिति महसूस हो रही है।
By नवजीवन डेस्क
फोटो: सोशल मीडिया
भारत के पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज जन्मदिन है। आज वह अपना 88वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें बधाई देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “देश उनके जैसे एक प्रधानमंत्री की कमी को महसूस करता है।
उन्होंने ट्वीट करके कहा, “भारत आज ऐसे प्रधानमंत्री की कमी महसूस कर रहा है, जिसमें मनमोहन सिंह जैसी समझ हो। उनकी ईमानदारी, शालीनता और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्हें जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं और आगे का साल मधुर हो।”
गौरतलब है कि मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे। उनका जन्म भारत के विभाजन से पहले पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 26 सितंबर, 1932 को हुआ था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक अर्थशास्त्री के तौर पर जाना जाता है जिन्होंने 1990 के दशक में उदारणीकरण की नीतियों के जरिये भारतीय अर्थव्यवस्था को संकट से उबारा था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए