हालात

राहुल गांधी बोले- अब जो आर्थिक तूफान आएगा, उसका झटका युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्‍होंने कहा कि कार्रवाई करने के बजाय वह देश से कह रहे हैं कि विदेश यात्राओं पर न जाएं और खुद पूरी दुनिया के चक्कर काट रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि अब जो आर्थिक तूफान आने वाला है, उसका झटका अदाणी, अंबानी या प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को नहीं लगेगा, बल्कि वह उप्र के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा।

दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रायबरेली पहुंचे गांधी ने कहा "बहुत-बहुत मुश्किल समय आने वाला है।

Published: undefined

रायबरेली में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "जो आर्थिक झटका अब आने वाला है, वह अदाणी, अंबानी और मोदी को नहीं लगेगा। यह उत्तर प्रदेश और देश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों को लगेगा और, यह इस तरह से लगेगा, जैसा पिछले कई सालों में नहीं हुआ है।''

उन्‍होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा ''इसलिए, बहुत-बहुत मुश्किल समय आने वाला है।"

Published: undefined

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्‍होंने कहा कि कार्रवाई करने के बजाय वह देश से कह रहे हैं कि विदेश यात्राओं पर न जाएं और खुद पूरी दुनिया के चक्कर काट रहे हैं।

इससे पहले दिन में, राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उप्र कांग्रेस प्रमुख अजय राय, राज्यसभा के पार्टी के उपनेता प्रमोद तिवारी, सांसद तनुज पुनिया, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उनके स्वागत के लिए जमा हुए थे। यहां से, गांधी रायबरेली के लिए रवाना हो गए।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'मोदी जी आप भारत के नागरिकों को किस्तों में क्यों मारना चाहते हैं?', तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर भड़के पवन खेड़ा

  • ,
  • पेट्रोल-डीजल पर जारी रहेगी महंगाई की मार, 2022 की तरह लगातार बढ़ेंगे दाम? तेल कंपनियों ने दिया बड़ा संकेत

  • ,
  • राहुल गांधी रायबरेली-अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

  • ,
  • 'आम जनता की लूट और अडानी को अमरीका से छूट...', पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर PM मोदी पर बरसे खड़गे

  • ,
  • आबकारी नीति केस: केजरीवाल-सिसोदिया समेत कई नेताओं को दिल्ली हाई कोर्ट का नोटिस