पीएम मोदी के आवास के पास राहुल गांधी धरने पर बैठे, खड़गे, प्रियंका समेत कई नेता साथ, कहा- प्रधानमंत्री इस्तीफा दें
इससे पहले, राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि छात्रों की पिटाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए और पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को भी त्यागपत्र देना चाहिए।
By नवजीवन डेस्क
पीएम मोदी आवास के पास राहुल गांधी धरने पर बैठे, खड़गे, प्रियंका समेत कई नेता साथ, कहा- प्रधानमंत्री इस्तीफा दें फोटोः @INCIndia
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी और कई अन्य नेता छात्रों पर पुलिस के बल प्रयोग के के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री आवास के पास धरने पर बैठ गए हैं। प्रधानमंत्री के आवास ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ के निकट धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने यहां ‘प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाए।
इससे पहले, राहुल गांधी ने कहा कि पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए और पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से यह भी कहा कि छात्रों की पिटाई के लिए गृह मंत्री अमित शाह को भी त्यागपत्र देना चाहिए।
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘हम सदन में चर्चा करना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष को बात करने नहीं दिया जाता। ये सदन उन्हीं युवाओं का है जिन पर सरकार लाठी चला रही है, आंसू गैस के गोले छोड़ रही है। बच्चों की बात सुनी जाए और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाए।’’ कांग्रेस के दोनों प्रमुख नेताओं ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात भी की।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए