हालात

देश में कोरोना के बढ़ते केस पर राहुल गांधी बोले- 20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है। देश में कुल कोरोना संक्रमित 20,25,409 हैं। इसमें 6,05,933 सक्रिय मामले हैं और 13,77,384 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 41,638 लोगों की मौत हो चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में बेतहाशा कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को फिर घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “20 लाख का आंकड़ा पार, गायब है मोदी सरकार।”

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार पहुंच गई है। देश में कुल कोरोना संक्रमित 20,25,409 हैं। इसमें 6,05,933 सक्रिय मामले हैं और 13,77,384 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 41,638 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना संक्रमण के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में हर दिन कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए रहे हैं। इस संबंध में शुरु से ही राहुल गांधी केंद्र सरकार को अलर्ट करते आए हैं। उनका कहना है कि जिस तरीके से कोरोना पर काबू पाने के लिए मोदी सरकार को काम करना चाहिए वैसा नहीं कर रही है और यही वजह है कि देश में कोरोना संक्रमण के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं।

भारत कोरोना प्रभावित देशों में दुनिया में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर अमेरिका है। अमेरिका में कोरोना के अब तक 50 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 22 लाख से ज्यादा मामले सक्रिय हैं और 1 लाख 62 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुकें हैं।

कोरोना प्रभावित देश में ब्राजील दूसरे नंबर पर है। ब्राजील में कोरोना के अब तक 29 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। इममें 6 लाख से ज्यादा मामले सक्रिय हैं और 98 हजार से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। ब्राजील के बाद भारत का नंबर है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 20 लाख के पार पहुंच गया है। इन आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत में कोरोना को लेकर कैसी स्थिति है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हमला, पुलिस पर देर से आने के आरोप, क्या है मामला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • एलेक्जेंडर ज्वेरेव का करिश्माई प्रदर्शन जारी, अमेरिका के शेल्टन को हराकर पहली बार जीता US ओपन 2026 का खिताब

  • ,
  • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, सहारनपुर-लखीमपुर समेत कई जिलों में बदलाव

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली