हालात

राहुल गांधी ने विदेश मंत्री जयशंकर के इंटरव्यू का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ध्वस्त हो चुकी है भारत की विदेश नीति'

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने जयशंकर के एक विदेशी पत्रकार को दिए गए इंटरव्यू के कुछ अंश वाला वीडियो फिर पोस्ट किया, जिसे कांग्रेस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया था।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के एक हालिया इंटरव्यू का हवाला देते हुए कहा कि भारत की विदेश नीति ध्वस्त हो गई है।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने जयशंकर के एक विदेशी पत्रकार को दिए गए इंटरव्यू के कुछ अंश वाला वीडियो फिर पोस्ट किया, जिसे कांग्रेस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया था।

उन्होंने कहा, “क्या ‘जेजे’ (जयशंकर) बताएंगे कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्यों जोड़ा गया है, पाकिस्तान की निंदा करने में एक भी देश ने हमारा समर्थन क्यों नहीं किया और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत और पाकिस्तान के बीच ‘‘मध्यस्थता’’ करने के लिए किसने कहा?’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति ध्वस्त हो गई है। कांग्रेस ने जयशंकर के इस साक्षात्कार के कुछ अंश का वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘इनकी जुबान क्यों लड़खड़ा रही है?’’

इस साक्षात्कार में जयशंकर से अमेरिकी ‘‘मध्यस्थता’’ संबंधी डोनाल्ड ट्रंप के दावे समेत कई विषयों पर सवाल किए गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल के दिनों में कई बार यह दावा कर चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष उन्होंने रुकवाया, हालांकि भारत सरकार ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क साधने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने की बुनियाद पड़ी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जन्मदिन विशेषः तीन दिन की शूटिंग के बाद कर दिया गया था रिप्लेस, वही सुनील ग्रोवर आज हैं कॉमेडी के सुपरस्टार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी को 6,016 मतों से हराया

  • ,
  • सिनेजीवन: इम्तियाज अली ने 'बॉबी ब्यूटी पार्लर' को बताया दिल के करीब और सनी देओल बेटे के साथ पटना साहिब पहुंचे

  • ,
  • खड़गे का PM पर हमला, 'रात 12 बजे इंस्टाग्राम पर आ सकते हैं तो संसद में क्यों नहीं? पैलेट गन चलाने वाले माफी मांगें'

  • ,
  • ट्रंप के 'अप्रत्यक्ष वार्ता' वाले दावे को ईरान ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय बोला- हमारी ऐसी कोई योजना नहीं