हालात

रुपये की गिरती कीमत पर राहुल गांधी बोले, यह ‘ब्रेकिंग’ नहीं, इसे कहेंगे टूट चुका है रुपया

राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को चिंता का विषय बताया है। इस पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि रुपये की कीमत लगातार गिरती जा रही है और जनता से अच्छे दिनों का वादा करने वाले पीएम मोदी चुप्पी साधे हुए हैं। 

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को लेकर चिंता जाहिर कि है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, “डॉलर के मुकाबले रुपया 73.77 के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसे ‘ब्रेकिंग’ नहीं कहेंगे, बल्कि इसे कहेंगे कि रुपया टूट चुका है।”

इससे पहले बुधवार रात को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगई के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया था। काव्यात्मक शैली में कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा था,

“रुपया गया 73 पार

महंगाई मचाए हाहाकार

तेल-गैस में लगी है आग

बाजार में मची भागम-भाग

ओ 56 इंच सीने वाले

कब तक चलेगा ‘साइलेंट मोड’

कहाँ है ‘अच्छे दिन का कोड’?”

राहुल गांधी ने अपने इस ट्वीट में डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये का जिक्र किया। डॉलर के मुकाबले रुपया 74 रुपये के करीब पहुंच गया है, जो कि अब तक का सबसे निचला स्तर है। देश में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोल की कीमत 90 रुपये के पार पहुंच गई है। वहीं डीजल पर देश में 85 के पास पहुंच गया है। अपने इस ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष ने तेल और एलपीजी और सीएनजी गैस का जिक्र किया है। राहुल गांधी ने महंगाई को आधार बनाते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला और पीएम मोदी से पूछा कि 56 इंच का सीना बताने वाले प्रधानमंत्री कहां गए। वो नरेंद्र मोदी कहां गए जिन्होंने जनता से अच्छे दिनों का वादा किया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

  • ,
  • दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह