हालात

देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर राहुल गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- रोजगार के लिए हानिकारक है मोदी सरकार

राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी सरकार रोज़गार के लिए हानिकारक है। वे किसी भी प्रकार के ‘मित्रहीन’ व्यवसाय या रोज़गार को बढ़ावा या सहारा नहीं देते बल्कि जिनके पास नौकरी है उसे भी छीनने में लगे हैं।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से बेरोजगारी दर लगातार तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई है कि अगस्त महीने में लाख लोगों ने नौकरी से हाथ धोया है। अब इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए हमला बोला है।

बढ़ती बेरोजगारी को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी सरकार रोज़गार के लिए हानिकारक है। वे किसी भी प्रकार के ‘मित्रहीन’ व्यवसाय या रोज़गार को बढ़ावा या सहारा नहीं देते बल्कि जिनके पास नौकरी है उसे भी छीनने में लगे हैं। देशवासियों से आत्मनिर्भरता का ढोंग अपेक्षित है। जनहित में जारी।

आपको बता दें, CMIE के अनुसार, अगस्त महीने में बेरोजगारी दर बढ़कर 8.32% हो गई, जबकि जुलाई में यह 6.95% थी। CMIE के डेटा के मुताबिक, अगस्त में शहरी बेरोजगारी दर लगभग 1।5 फीसदी बढ़कर 9.78 फीसदी हो गई। जुलाई में देश में शहरी बेरोजगारी दर 8.3 फीसदी थी। इसी तरह ग्रामीण बेरोजगारी दर भी अगस्त में 1.3 फीसदी बढ़कर 7.64 फीसदी हो गई। जुलाई में यह 6.34 फीसदी थी। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के अनुसार, कार्यरत लोगों की संख्या जुलाई में 39.93 करोड़ से गिरकर अगस्त में 39.77 करोड़ हो गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 13 लाख नौकरियों का नुकसान हुआ।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, प्रवक्ता ने दी जानकारी

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?

  • ,
  • CJP नेता सौरव दास को लंदन जाने से रोका! ऑक्सफोर्ड में देना था लेक्चर, दिल्ली एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

  • ,
  • वीडियो: सोनिया गांधी की किताब में क्या रह गया अधूरा? राहुल-प्रियंका ने मां के साथ बातचीत कर उन्हीं पुरानी यादों को किया ताजा

  • ,
  • मौसम अपडेट: दक्षिण भारत के 8 राज्यों में बारिश, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, घने कोहरे की चेतावनी