हालात

राहुल गांधी का LAC विवाद को पीएम मोदी पर निशाना, कहा- ‘भारत भूमि पर बढ़ता चीनी कब्जा’

भारत और चीन एक साल से ज्यादा समय से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव जारी है। दोनों ही पक्षों ने सीमा पर तनाव को कम करने के लिए कई दौर की बातचीत की है। दोनों देशों के बीच हॉट स्प्रिंग फ्रिक्शन को लेकर अभी चर्चा या समाधान नहीं हुआ है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी एलएसी विवाद को लेकर बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ” चीन + पाकिस्तान + Mr 56, भारत भूमि पर बढ़ता चीनी कब्जा।”

चीन के साथ भारत के रिश्तों को लेकर राहुल गांधी पहले भी कई बार पीएम पर निशाना साध चुके हैं। हाल ही में उन्होंने इशारो-इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें भारत-चीन सीमा विवाद से जुड़ी कुछ खबरों की झलकियां दिखाई गई। इन खबरों को जरिए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोला है। ट्वीट करते हुए लिखा, “Mr 56” चीन से डरता है।”

भारत और चीन एक साल से ज्यादा समय से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर तनाव जारी है। दोनों ही पक्षों ने सीमा पर तनाव को कम करने के लिए कई दौर की बातचीत की है। दोनों देशों के बीच हॉट स्प्रिंग फ्रिक्शन को लेकर अभी चर्चा या समाधान नहीं हुआ है। सेना प्रमुख के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में चीन ने एलएसी के फ्रंट लाइन पर सैनिकों की संख्या बढ़ाई है, जो चिंता की है। उन्होंने कहा कि भारत चीन की हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • मुंबई: रकुलप्रीत सिंह-वासु भगनानी से जुड़े 12 ठिकानों पर IT की छापेमारी, विदेशों में पैसे भेजने के आरोप

  • ,
  • दिल्ली में कंस्ट्रक्शन पर लगेगी रोक, पार्किंग चार्ज डबल, 1 नवंबर से वर्क फ्रॉम होम का भी ऐलान, जानें सरकार ने क्यों लिया फैसला?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: TMC के चुनाव चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, ECI को 3 महीने में फैसला लेने का निर्देश

  • ,
  • बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली कोर्ट का नोटिस, महिला पहलवानों ने बरी किए जाने को दी है चुनौती

  • ,
  • ‘विपक्ष पर ED-CBI, जनता पर थप्पड़, 'तानाशाह' BJP-RSS अब हिंसा पर उतारू हैं’, प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर बोले खड़गे