हालात

‘माल्या गेट’ को लेकर राहुल का फिर प्रधानमंत्री पर हमला, कहा, माल्या के भागने में पीएम के करीबी अफसर का हाथ

विजय माल्या के देश छोड़कर भागने के मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के करीबी और सीबीआई के संयुक्त निदेशक एके शर्मा ने माल्या के लुकआउट नोटिस को कमजोर किया और उसे भागने दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने विजय माल्या के मुद्दे पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, “सीबीआई के संयुक्त निदेशक एके शर्मा ने माल्या के लुकआउट नोटिस को कमजोर किया और उसे भागने दिया। एके शर्मा जो गुजरात कैडर के अधिकारी हैं और सीबीआई में पीएम मोदी के चहते हैं। नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के भागने में भी एके शर्मा का ही हाथ है।”

इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को भी माल्या के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “सीबीआई ने बड़ी खामोशी से डिटेन नोटिस को इंफार्म नोटिस में बदल दिया, जिससे माल्या देश छोड़कर भाग सका। सीबीआई सीधे प्रधानमंत्री को रिपोर्ट करती है। ऐसे में यह समझ से परे है कि इस तरह के विवादि मामले में सीबीआई ने प्रधानमंत्री की इजाजत के बगैर लुकआउट नोटिस बदला होगा।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 15 Sep 2018, 1:05 PM IST

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार