
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह 9 बजे नोबेल विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी के साथ संवाद करेंगे। इस बातचीत में कोरोना से गिरती देश की अर्थव्यवस्था को उबारने के उपाय पर चर्चा होगी। इस चर्चा को कांग्रेस और राहुल गांधी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।
Published: undefined
गौरतलब है कि लॉकडाउन और उसके प्रभाव को लेकर पिछले महीने भारतीय मूल के 3 बड़े अर्थशास्त्री आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन और नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी ने एक लेख के जरिए केंद्र सरकार को कुछ अहम सुझाव दिए थे। राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह रघुराम राजन से लंबा संवाद किया था और कोरोना संकट में अर्थव्यवस्था को संभालने के उपायों पर चर्चा की थी।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined